प्यार और शादी को जिंदगी में सबसे अहम माना जाता है। जी दरअसल ये दोनों जिंदगी के ऐसे पहलू हैं जो एक बार चमक गए तो पूरी जिंदगी संवर जाती है। जी हाँ और अगर प्यार और शादी में नाकामी मिले तो यह बहुत दर्द देकर जाती है। हालाँकि हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के जरिए आसानी से जाना जा सकता है कि किन लोगों को अपनी जिंदगी में प्यार मिलेगा और किन्हें नहीं? जी हाँ, यह सब कुछ हथेली की हृदय रेखा से जाना जा सकता है। केवल यही नहीं बल्कि यह रेखा व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी बहुत कुछ बताती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसी बारे में। जी दरअसल ज्योतिष शास्त्र में हृदय रेखा को बहुत अहम माना गया है। यह रेखा व्यक्ति के दिल का हाल भी बताती है। इसी के साथ ही जातक को उसका प्यार मिलेगा या नहीं, इस बारे में भी बताती है। इससे संतान के बारे में भी पता चलता है।
- कहा जाता है अगर हृदय रेखा लाल और गहरी हो तो ऐसे लोग स्वभाव के तेज होते हैं। जी हाँ और इन्हें किसी भी नशे की लत आसानी से लग जाती है और फिर उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। यह लत उनकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचाती है। ऐसे लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
- यदि हृदय रेखा हथेली की पहली या दूसरी उंगली से शुरू होकर बुध पर्वत के नीचे तक जाए तो यह शुभ होती है। जी हाँ, क्योंकि ऐसा व्यक्ति सुखी और संतोषी जीवन जीता है। इसी के साथ ये लोग न अतीत का दुख मनाते हैं ना भविष्य की चिंता करते हैं।
- हृदय रेखा का बुध पर्वत के नीचे तक जाना जातक में ईर्ष्या और भावुकता की भावना को बढ़ा देता है। जी दरअसल ये लोग किसी के दुख में जल्दी दुखी हो जाते हैं लेकिन दूसरों की सफलता से जलते भी हैं।
- हृदय रेखा का बीच में टूटना व्यक्ति को प्यार में नाकामी मिलने का संकेत देता है। जी हाँ और ऐसे लोगों के बार-बार अफेयर तो होते हैं लेकिन ब्रेकअप भी हो जाता है। इसी के साथ पार्टनर का साथ छोड़ना इन लोगों को लंबे समय के लिए तोड़ देता है।
- जिन लोगों के हाथ में 2 हृदय रेखा होती हैं वे सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं।
- कहा जाता है पतली हृदय रेखा व्यक्ति को स्वभाव से बहुत रूखा बताती है।
- गुरु पर्वत से शुरू हुई हृदय रेखा व्यक्ति को संकल्पवान और बेहतर इंसान बताती है।
- जिन लोगों के हाथ में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर तक जाएं तो ऐसे लोग किसी की परवाह नहीं करते। ऐसे लोग मनमर्जी की जिंदगी जीते हैं।
भोले के भक्तों को करना चाहिए नंदी गायत्री मंत्र का पाठ, होते हैं बेहतरीन लाभ
10 मई से वक्री होने जा रहे है बुध, जानिए किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर