आस्था के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है साबूदाना
आस्था के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है साबूदाना
Share:

माता की उपासना के साथ ही नवरात्रि में शुरु हो जाती है 9 दिनों तक खाने में क्या खाँए और क्या न खाए की जद्दोजहद। जो सबसे पहली चीज दिमाग में आती है, वह है साबूदाना। इसका प्रयोग केवल भारत तक ही सीमित नही है ब्लकि विदेशों में भी इसका भरपूर प्रयोग होता है। इसके हेल्थ बेनिफिटस के कारण साउथ अमेरिका और ब्राजील जैसे देश भी इसका भरपूर इस्तेमाल करते है।

आइए जानते है इसके कुछ स्वस्थ्य लाभ—

मसल्स ग्रोथ को बढ़ावा-

जहाँ नॉन-वेजीटेरियन लोग प्रोटीन की आवश्यकता को अंडे से पूरा करते है, तो वहीं साबूदाना वेजीटेरियन लोगों के लिए एक अच्छा प्रोटीन स्त्रोत है। यह सेल्युलर फंक्शन को बढ़ावा देता है और मसल्स को स्ट्रेंथ। इसमें हीलिंग पावर भी है।

हड्डियों को मजबूती-

इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्सियम व विटामिन के है। जिससे बोन की डेंसिटी बढ़ती है और यह हड्डियों को मजबूत और लचीला बनाता है। इसके सेवन से एनरजी लेवल भी हाई रहता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल-

पोटैशियम की भरपूर मात्रा के कारण इससे रक्त चाप नियंत्रित रहता है। यह ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है, जिससे कारडियो वैस्कुलर सिस्टम मजबूत होता है।

वजन बढ़ाने में मददगार-

बाजार में उपलब्ध बनावटी उपायों को छोड़ नैचुरल तरीके से वजन बढ़ाने के लिए यह सबसे सटीक फूड है। कारबोहाइड्रट की अधिकता के कारण इससे जल्दी व आसानी से सस्ते तरीके से वजन बढ़ बढ़ाया जा सकता है।

डाइजेशन इंप्रूवमेंट-

यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है। यह गैस व पाचन संबंधी गड़बड़ियों से निपटने में भी सहायक है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद-

किसी प्रेगनेंट महिला में बच्चे को अंदर सही आकार लेने में यह सहायक है। इसमें फॉलिक एसिड व विटामिन बी कॉम्पलेक्स की मात्रा होने के कारण यह फीटस के निरमाण में सहायक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -