गुड़हल के फायदे
गुड़हल के फायदे
Share:

गुड़हल एक फूल का पौधा है, आयुर्वेद में भी गुड़हल के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि माना गया है। इसकी जड़ से लेकर पुष्प तक हर चीज किसी न किसी बीमारी का इलाज है|  गुड़हल (हिबिसकस ) का फूल दिखने में जितना सुंदर होता है ये उतना ही फायदों से भरपूर भी होता है| प्रायः ये पौधा भारत, नेपाल,बर्मा, श्रीलंका  और भारतीय उपमहादीपो में मिल जाता है, इसकी कई रंग  बिरंगी प्रजाति यूरोप में भी है | गुडहल का फूल काफी पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होता है। 

आइये जाने गुड़हल के कुछ अन्य फायदे :- 

1 चेहरे से मुंहासे व धब्बे दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके फूल की पत्तियों को पानी में पीसकर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है।

2 मुंह के छाले में गुडहल के पते चबाने से लाभ होता है।

3  गुड़हल के फूल का अर्क दिल के लिए फायदेमंद है|

4 अगर गुडहल को गरम पानी के साथ या फिर उबाल कर हर्बल टी के जैसे पिया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करेगा और बढे कोलेस्ट्रॉल को घटाएगा क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है।

5  एक मुठ्ठी गुड़हल की पत्तियां व फूलों को 100 मिली नारियल तेल में उबालकर ठंडा करें। इससे सिर की मालिश करें। बाल गिरने की समस्या दूर होगी और बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे।
    
6  गुड़हल की पत्तियों को मेहदी व नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं। यह बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर है। साथ ही इसके प्रयोग से बालों में डैंड्रफ नहीं होता ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -