ऐसे पहचाने आपका 500 और 2000 का नोट असली है या नकली
ऐसे पहचाने आपका 500 और 2000 का नोट असली है या नकली
Share:

अब जब 500 और 1000 के नोट बंद हो गए है, तो देश में 500 और 2000 के नए नोट आ गए है हर जगह अभी बदलाव होता नजर आ रहा है। लोग नए नए नोटों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। अब बाज़ार में नए नोट ही चलेंगे पुराने नहीं। अब नए नोट आने पर जालसाज़ी की भी आशंकाए बढ़ती नजर आई है। ऐसे में यह बहुत ही जरुरी है की अगर आप नए नोट ले रहे है तो उसकी जानकारी पहले ले ले।

आपको बता दे की 2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है, और इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है। नोट के फ्रंट पर महात्मा गांधी और पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर लगी है।

इसके आलावा 500 की नोट में नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर की जगह पुराने नोट की तुलना में अलग हैं. 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है, यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है, इसका थीम दिल्ली के लाल किले पर आधारित है, स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगा हुआ है। यह बात ध्यान में जरूर रखियेगा। और भी जानकारी हम आपको देते है -

ऐसे पहचानें 2000 के असली नए नोट -

1. नोट को जब लाइट के सामने रखा जाएगा तब यहाँ पर 2000 लिखा दिखेगा.

2. आपकी आँखों के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर इस नोट के यहां 2000 लिखा दिखेगा.

3. 2000 को देवनागरी में लिखा गया होगा। 4. इस नोट के बीच में आपको महात्मा गांधी की तस्वीर है।

5. आपको इसमें छोटे-छोटे अक्षरों में RBI और 2000 भी लिखा है।

6. सिक्योरिटी थ्रीड है इसपर भारत, RBI और 2000 लिखा है, नोट को अगर हल्का सा मोड़ा जाए तो इस थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है.

7. गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो यह सब आपको दाहिनी तरफ दिखेगा। 8. इसमें यहाँ महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क भी है।

9. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।

10. इसमें यहां लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है, रंग हरे से नीला हो जाता है।

11. इस नोट में दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।

ऐसे पहचानें 500 के असली नए नोट -

1. इस नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।

2. यह आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।

3. इस नोट पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा।

4. पुराने नोट की तुलना करने पर इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।

5. इस नोट को अगर हल्का से मोड़ा जाए तो इस पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।

6. यह पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो चुका है।

7. यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।

8. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।

9. इस नोट पर यहां पर लिखे 500 नंबर का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।

10. इस नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।

जल्दी ही फिर से देखने को मिलेंगे 1000 के नए नोट

भारत से कई साल पहले ही 500-1000 के नोट Ban कर चुका था यह देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -