हरियाणा में सरकार के खिलाफ किसानों की विशाल रैली, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हरियाणा में सरकार के खिलाफ किसानों की विशाल रैली, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Share:

चंडीगढ़:  कृषि अध्यादेशों के विरोध में आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली मंडी परिसर में विशाल किसान रैली बुलाई गई, जिसमें राज्य एक विभिन्न कोनों से किसान इकठ्ठा हुए। वहीं रैली में शामिल होने के लिए निकले MLA बलराज कुंडू को भी पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन पहले ही किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए घरों से निकल पड़े थे। किन्तु कुछ किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया था। 

वहीं कुछ स्थानों पर किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इस दौरान किसानों ने विरोध जताया तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। दरअसल, सरकार कुछ फसलों का सीधा भुगतान करना आरंभ कर चुकी है। इसलिए आढ़ती फाइनेंस के लाइसेंस की मांग करते हैं। आढ़तियों ने राज्य की खट्टर सरकार द्वारा उनके व किसानों के खिलाफ बनाए गए सभी नए अध्यादेशों को काला कानून कहा है। 
 
इससे पहले पिपली में आयोजित होने वाली किसान रैली के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों किसान रवाना हुए, किन्तु जिला पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। किसानों ने आगे जाने का रास्ता ना नज़र आने पर, वहीं बैठ कर धरना देना शुरू कर दिया। तक़रीबन 600-700 किसान जब बाड़ोपट्टी टोल से गुजरने लगे तो पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस पर किसानों ने टोल के पास ही धरना लगाकर नारे लगाना शुरू कर दिया।

बिना दस्तावेज़ के भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, यहाँ जानिए आसान तरीके

200 अरब डॉलर की कंपनी बनी रिलायंस, 15 लाख करोड़ के करीब पहुंचा मार्केट कैपिटल

शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, इन शेयरों में आया जबरदस्त उछाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -