कभी मात्र 35 रुपए कमाते थे रोहित शेट्टी, कर चुके हैं इन अभिनेत्रियों की साड़ी प्रेस
कभी मात्र 35 रुपए कमाते थे रोहित शेट्टी, कर चुके हैं इन अभिनेत्रियों की साड़ी प्रेस
Share:

बॉलीवुड के एक्शन डारेक्टर रोहित शेट्टी का आज जन्मदिन है। आज रोहित अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं, हालाँकि उनका करियर काफी मुश्किलों भरा रहा। आप सभी को बता दें कि रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। जी हाँ और रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंटमैन और एक्टर थे। आप सभी ने उन्हें कई फिल्मों में विलेन के किरदार में भी देखा होगा। वहीं रोहित की मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं।

आप सभी को बता दें कि रोहित शेट्टी के दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी हैं। वहीं इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की थी, हालाँकि बचपन से ही रोहित शेट्टी को पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में इंट्रेस्ट था। आपको शायद ही पता होगा जब रोहित शेट्टी 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था।

वहीं 17 साल की उम्र में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित शेट्टी तब्‍बू और काजोल जैसी हीरोइनों के स्‍पॉटबॉय रह चुके हैं। जी हाँ और 'डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी 1995 में बनी फिल्‍म 'हकीकत' में तब्‍बू की साड़ियां प्रेस करते थे। आपको शायद ही पता होगा रोहित शेट्टी को करियर के शुरुआती दौर में महज 35 रुपए मिलते थे। हालाँकि आज वह करोड़ो में खेलते हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट कर काजल ने करवाया फोटोशूट

सड़क पर नारियल पानी खरीदते दिखे अक्षय, यूजर्स बोले- 'किसी ने नहीं पहचाना'

यामी ने किया पति को जन्मदिन विश, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -