हाथ की सफाई में प्रदेश विश्व में अव्वल
हाथ की सफाई में प्रदेश विश्व में अव्वल
Share:

भोपाल : हाल ही में मध्यप्रदेश में ग्रामीणों द्वारा एक विश्व रिकाॅर्ड बनाया गया है। इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में मान्यता दी गई है। अब इस रिकाॅर्ड को गिनीज बुक ने अपनी वेबसाईट पर भी शामिल कर दिया है। दरअसल प्रदेश में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर करीब 12 लाख 76 हजार 425 विद्यार्थियों द्वारा एक साथ हाथ धोने का रिकाॅर्ड दर्ज करवाया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार विश्व हाथ धुलाई दिवस पर राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करीब 51 जिलों में 13196  स्थानों पर हाथ धोने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें स्कूली बच्चों ने उत्साह से भागीदारी की। यही नहीं इस आयोजन से  ग्रामीणों को भी जोड़ा गया। पहले जहां इस तरह का वर्ल्ड रिकाॅर्ड अर्जेंटीना, पेरू और मैक्सिको के नाम था वहीं अब यह रिकाॅर्ड  भारत के मध्यप्रदेश के नाम हो गया। इस उपलब्धि पर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव अरूणा शर्मा ने  खुशी जताई और कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता जगाने के लिए 15 अक्टूबर 2014 को शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय  में आंगनवाड़ी केंद्र में साबुन से हाथ धोने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यह एक विश्व रिकाॅर्ड बन गया। यह  एक बहुत अच्छी बात है। इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -