कई शहरों में हुई ओलावृष्टि, लखनऊ-दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना
कई शहरों में हुई ओलावृष्टि, लखनऊ-दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना
Share:

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम भारत एवं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मतलब 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाके में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पहाड़ी प्रदेशों में कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा एवं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 22 फरवरी को नई दिल्ली में वर्षा की गतिविधियां देखने को तो नहीं मिलेंगी, किन्तु आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में भी आज गरज के साथ वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान एवं पूर्वी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान तापमान 15 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में गरज के साथ वर्षा भी देखने को मिलेगी।  

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -