3 फरवरी को समाप्त होगी गुप्त नवरात्री, आज ही करें श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ
3 फरवरी को समाप्त होगी गुप्त नवरात्री, आज ही करें श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ
Share:

आप सभी जानते ही होंगे माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से इस साल यानि 2020 के पहले गुप्त नवरात्रि आरंभ हो चुके हैं और इसका समापन 3 फरवरी को होने वाला है। इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस तरह शारदीय तथा चैत्र नवरात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जााता है ठीक वैैसे ही गुप्त नवरात्रों में भी इसका पाठ किया जा सकता है। जी हाँ लेकिन गुप्त नवरात्रि के दिनों में "श्री दुर्गा सप्तशती" का पाठ करने से पाठ कर्ता की एक ही बार में अनेकों मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस पाठ को करने के नियम।

पाठ आरंभ करने से पहले गणेश पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन और ज्योति पूजन करें। इसके बाद श्री दुर्गा सप्तशती ग्रंथ को शुद्ध आसन पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें। अब इसके बाद माथे पर भस्म, चंदन या रोली लगाकर पूर्वाभिमुख होकर तत्व शुद्धि के लिए 4 बार आचमन करें। इस बात का ध्यान रखे कि श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ में कवच, अर्गला और कीलक के पाठ से पहले शापोद्धार करना ज़रूरी है। वहीं पौराणिक कथाओं की माने तो के दुर्गा सप्तशति का हर मंत्र, ब्रह्मा,वशिष्ठ,विश्वामित्र ने शापित किया है। इसी वजह से शापोद्धार के बिना इस पाठ का फल नहीं मिलता।

श्रीदुर्गा सप्तशती में श्रीदेव्यथर्वशीर्षम स्रोत का नित्य पाठ करने से वाक सिद्धि और मृत्यु पर विजय पर प्राप्त होती है। कहा जाता है श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ से पहले और बाद में नवारण मंत्र ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे का पाठ करना अनिवार्य माना जाता है। इसी के साथ अगर संस्कृत में पाठ करना कठिन लगे तो श्रीदुर्गा सप्तशती का हिंदी में पाठ कर सकते हैं। जी हाँ, ध्यान रहे श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ स्पष्ट उच्चारण में करें लेकिन जो़र से न पढ़ें। हर दीं पाठ के बाद कन्या पूजन करवाए और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ में कवच, अर्गला, कीलक और तीन रहस्यों को भी सम्मिलत करना जरुरी है। आप सभी को बता दें श्री दुर्गा सप्तशती के प्रथम, मध्यम और उत्तर चरित्र का क्रम से पाठ करने से, सभी मनोकामना पूरी होती है और इसे महाविद्या क्रम कहा जाता है।

गुप्त नवरात्रि आज, जानिये क्या है सामान्य नवरात्रों से खास

आपको रातोंरात अमीर बना देंगी 5 इलायची, करें यह छोटा सा काम

यदि आप भी इन चीजों को रखते है अपने पर्स में तो हो जाइये सावधान, हो सकते है बर्बाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -