बिगड़ी PM मोदी की मां की तबियत
बिगड़ी PM मोदी की मां की तबियत
Share:

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हिराबा की तबियत खराब हो जाने के बाद उन्हें उपचार हेतु गांधीनगर सिविल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। हिराबा के साथ ही उनके छोटे बेटे पंकज मोदी भी मौजूद थे। वे हिराबा की देखरेख कर रहे हैं।हालांकि इस बारे में यह कहा गया है कि हिराबा को सामान्य चैकअप के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। 

जिसके तहत डाॅ. परेश वोरा ने कहा कि हिराबा को रूटीन चैकअप के लिए भर्ती किया गया था। हिराबा को आयु संबंधी परेशानियां थीं।दरअसल हीराबा को सर्दी, खांसी, अस्थमा आदि बीमारियां थीं।

लगभग 4 घंटे के उपचार के बाद शाम करीब 6 बजे हीराबा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि अभी हीराबा को दवाईयां दी जा रही हैं और उनका ध्यान रखा जा रहा है। हीराबा का ध्यान पंकज मोदी रख रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -