आईए जानते है, कि कैसे बनाएं बेसन खोया बर्फी जो बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आप घर पर आए महमानों को बेसन खोया बर्फी खिलाएंगी तो वह आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगें।
सामग्री
1. एक कप बेसन
2. आधा कप मावा खोया
3. आधा कप कंडेन्स मिल्क
4. एक चौथाई कप शुगर पाउडर
5. एक चम्मच कटे काजू
6. दो चम्मच घी
7. एक चम्मच इलायची पाउडर
बनाने की विधि
1. एक कढाई में घी गरम करें, फिर उसमें काजू के कटे टुकडे़ डाल कर गोल्डन ब्राउन करें और किसी प्लेट पर निकाल कर रख लें।
2. अब उसी कढाई में बेसन डाल कर हल्का भूरा होने तक भून लें। जब बेसन से घी अलग होने लगे और बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे तब, बेसन को आंच से उबार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
3. जब तक बेसन ठंडा हो रहा है, तब तक आप कढाई में खोए को डाल कर 2-3 मिनट तक गरम कर लें, जिससे वह थोड़ा ढीला हो जाए।
4. उसके बाद इसमें कंडेंस मिल्क और पावडर शुगर मिक्स करें।
5. अब इसमें इलायची पावडर, भुने हुए काजू के टुकडे़ और बेसन तथा खोया मिक्स करें।
6. अब कढाई को धीमी आंच पर चढाएं और उसमें बेसन और खोए के मिश्रण को डाल कर लगातार चलाती रहें।
7. जब ये मिश्रण कढाई से चिपकना बंद हो जाए तब इसे निकाल कर एक घी लगी थाली में डाल कर फैला दें।
8. मिश्रण सूखने के बाद इसे चाकू से मन पसंद शेप में काटें।
9. आप चाहें तो बर्फी को 30 मिनट या 1 घंटे के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं।