GST भारत के लिए एक 'ब्रह्मास्त्र': सुनील कनोरिया
GST भारत के लिए एक 'ब्रह्मास्त्र': सुनील कनोरिया
Share:

नई दिल्ली: गुरुवार को शीतकालीन सत्र शुरू होते ही एसोचैम के नए अध्यक्ष सुनील कनोरिया ने कहा की मौजूदा अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए GST(वस्तु एवं सेवा कर) विधायक को पारित कर देना चाहिए। यह ब्रह्मास्त्र साबित होगा। वस्तु एवं सेवा कर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सांसदो को अब बिना देरी किए इस अटके हुए बिल को पारित कर देना चाहिए। 

हमारी अर्थव्यवस्था और आर्थिक विकास को लेकर यहा एक अहम कदम होगा। सुनील कनोरिया ने कहा की आर्थिक व्यवस्था की धीमी गति मांग मे कमी के कारण है। GST अप्रत्यक्ष करो को बहुलता से नियमित कर सकती है। GST उत्पादन शुल्क को भी कम करने मे मदतगार होगा। जो फिर मुद्रा स्फीति को कम करेगा। 

सुनील कनोरिया के अनुसार GST के बाद सबसे बड़ी चुनोती 1 लाख रोजगार हर महीने पेदा करने की होगी। मोजूदा स्थिति को देखते हुए बैंक के NPA पर भी नज़र रखनी होगी। पुनर्पूंजीकरण मे संरचनात्मक समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए कदम उठाने चाहिए। इस संबंध में, दिवालियापन कानून को तत्काल पारित किया जाना चाहिए ताकि खराब ऋणों में बंद परिसंपत्तियों को अन्य लोगो को दिया जा सके।       

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -