कर्ज में डूबे ग्रीस को कर्ज से लगी आस, कई देश कर्ज देने को तैयार
कर्ज में डूबे ग्रीस को कर्ज से लगी आस, कई देश कर्ज देने को तैयार
Share:

एथेंस : यूनान की आर्थिक हालत खराब होने के बाद अब यहां के बाशिंदे इस क्षेत्र को छोड़कर अन्यत्र जाने लगे हैं। हालात ये हैं कि ग्रीस में वर्षभर में ही लगभग 90 हजार लोगों ने देश छोड़ने का निर्णय ले लिया है। हालांकि ग्रीस को संकट से उबारने के लिए फ्रांस और इटली सामने आए हैं। संभावना है कि ग्रीस यूरो झोन में ही बना रहेगा। मगर इसके बाद भी लोग लगातार देश छोड़कर जा रहे हैं। कर्ज में डूबे ग्रीस को उबारने के लिए नया कर्ज लेने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक संकट में उलझे ग्रीस द्वारा अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की कवायदें की जा रही हैं, मामले में कहा जा रहा है कि ग्रीस की सरकार द्वारा खराब आर्थिक हालत सुधारने की कवायदें की जा रही हैं। यहां करीब 90 हजार लोग एक साल में ही देश छोड़कर चले गए हैं। अब और लोग भी देश छोड़ने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर ग्रीस के आर्थिक हालात पर यूरोपीय संघ, अतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और योरपियन सेंट्रल बैंक द्वारा कई तरह के आर्थिक बदलावों पर चर्चा की गई।

इस दौरान सरकार को कुछ अहम सुझाव भी दिए गए। कहा जा रहा है कि योरपीय संघ के सम्मेलन में ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास द्वारा अर्थव्यवस्था को सुधारने के बहुत प्रयास किए जा रहे हैं इस दौरान मित्र राष्ट्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। हालात ये हैं कि कर्ज के बोझ तले दबे ग्रीस को फिर से कर्ज की आस है। अब ग्रीस 5350 करोड़ यूरो का नया कर्ज मांग रहा है। उसे कर्ज देने वालों में इटली, फ्रांस और जर्मनी सबसे आगे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -