दालों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सख्त हुई केंद्र सरकार
दालों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सख्त हुई केंद्र सरकार
Share:

नई दिल्ली : इस बार दालों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार निगरानी रखे हुए है। देश में दालों की कमी नहीं है और सरकार की नजर इनके मूल्यों पर है। कुछ मुनाफाखोर दालों की कमी बताकर मुनाफा वसूल रहे हैं, उनके खिलाफ सरकार करवाई करेगी।

RBI : इतने फीसद होगा अप्रैल-सितंबर में खुदरा महंगाई आंकड़ा

फ़िलहाल है बम्पर स्टॉक 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को दिल्ली में एक पत्रकार सम्मेलन में अरहर दाल की कीमत हाल में बढ़ने का मुद्दा उठाए जाने पर कहा कि बफर स्टॉक में 14 लाख टन दाल है और इसके अलावा नेफेड के पास भी 20 लाख टन दालें हैं। इसके बावजूद इनके मूल्य बढ़तें हैं तो सरकार इस पर ध्यान देगी। राष्ट्रीय राजधानी और कुछ अन्य स्थानों में अरहर दाल की कीमत 94-95 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। 

विश्व बैंक को भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज विकास दर का भरोसा, RBI ने लगाया ये अनुमान

इसी के साथ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी ने महंगाई को मुद्दा नहीं बनाया। देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में है। पासवान ने कहा कि मजदूरों में समानता लाने के लिए भारतीय खाद्य निगम में चार श्रेणियों के करीब 40 हजार श्रमिकों को एक ही श्रेणी में कर दिया जाएगा। पासवान ने कहा कि वर्तमान में निगम में चार तरह के मजदूर हैं जिनमें विभागीय मजदूर के अलावा डेली पेमेंट, नो वर्क नो पे और ठेकेदारी प्रथा के मजदूर हैं।

आरबीआई की रेपो रेट में कटौती का आम नागरिक पर पड़ेगा कुछ इस तरह से असर

'वेंकी मामा' के निर्माताओं ने पोस्टर के साथ किया ऐसे संदेश का खुलासा

आरबीआई ने की बड़ी घोषणा, रेपो रेट छह फीसदी से घटाकर 5.75 फीसदी किया गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -