तेजी से बढ़ रहा देश में मेट्रो का जाल, नोएडा में दो प्रोजेक्ट पर चर्चा
तेजी से बढ़ रहा देश में मेट्रो का जाल, नोएडा में दो प्रोजेक्ट पर चर्चा
Share:

नोएडा : देश में तेजी से मैट्रो रेल का जाल बिछने को है। हालात ये हैं कि कई शहरों में मैट्रो स्टेशन की लांचिग को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तो कई शहरों में मैट्रो का जाल बिछाने के लिए सर्वे कार्य किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान इलेक्ट्राॅनिक मैन्युफेक्चरिंग एरिया के लिए ताइवान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा 210 एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। इस जमीन का अलाॅटमेंट भी प्राप्त हो गया है। नोएडा प्राधिकार द्वारा मेट्रो परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है। 

मामले में यह बात सामने आई है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में करीब 6710 करोड़ रूपए की मैट्रो परियोजनाओं के माध्यम से मेट्रो नोएडा सेक्टर 71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 तक इसे बढ़ाया जाएगा। यही नहीं सेक्टर 122 और 123 से यह रेलवे नेटवर्क गुजारा जाएगा।

जिसके बाद इकोटेक 12, सेक्टर 2 और 3 के साथ 10 व 12 तक इसका विस्तार किया जाएगा। इसके बाद एक अन्य मेट्रो परियोजना ओखला पक्षी अभ्यारण्य से होते हुए नोएडा के सेक्टर 142 तक लांच होगी। इन परियोजाओं के लिए करीब 6710 करोड़ रूपए का खर्च आंका गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -