पटना में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, की विशेष राज्य के दर्जे की मांग
पटना में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, की विशेष राज्य के दर्जे की मांग
Share:

पटना : मौका था गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण का। लेकिन बिहार के राज्यपाल ने झंडा फहराने के साथ-साथ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग भी कर दी। राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया।  इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में बिहार के विकास दर को देश का सबसे तेजी से होने वाला विकास है। लेकिन उनके हिसाब से यह भी कम है।

सर्वांगीण विकास के लिए जरुरी है कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिले। उन्होने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए एक बार फिर से पूरी रणनीति के साथ प्रयास तेज करेगी।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में न्याय का शासन है और रहेगा। इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विकास की रफ्तार को बनाए रखने के साथ कानून का शासन बनाए रखने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। अपराध व अपराधियों पर लगाम के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद बनी नई सरकार ने सुशासन के साथ विकास के कार्यक्रम वर्ष 2015-20 को लागू किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं को फास्ट ट्रैक मॉडल में पूरा कराया जाएगा। राज्य की जनता को नशे के जहर से बचाने के लिए सरकार अपने संकल्प को पूरा करेगी। राज्यपाल ने नीतीश सरकार के 7 मुख्य बिंदुओं को भी अपने भाषण में शामिल किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -