दिवाली पर सरकार देगी सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा
दिवाली पर सरकार देगी सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा
Share:

नई दिल्ली : जब देश में थी दिवाली वो खेल रहे थे होली। जब हम बैठे थे घरों में वो झेल रहे थे गोली। भारत रत्न लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की ये पंक्तियां याद आते ही भारतीय सैन्य अधिकारियों का संघर्ष स्मरण हो आता है। दीपावली पर भी सीमाओं पर एके - 47 और मोर्टार के वार सहन करने वाले कर्मठ युद्धवीरों को केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की सौगात देकर सुखद पैगाम दिया है।

अब भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए आने वाली दिवाली खुशियों भरी हो सकती है। दरअसल इस दिवाली से पूर्व ही इन सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा मिल सकता है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों को दिवाली पर वन रैंक वन पेंशन दे सकती है। दीपावली से इसे लागू किया जा सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार ओआरओपी को दिवाली से लागू किए जाने को लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन समाप्त होने पर चुनावी आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ओआरओपी लागू करने की घोषणा कर सकती है। सरकार द्वारा दिवाली से पूर्व ही इसे लागू करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि बिहार चुनावों के समाप्त होने के बाद इसे लागू किया जा सकता है। दरअसल चुनाव के दौरान लागू की गई आचार संहिता के चलते सरकार कोई घोषणा नहीं कर सकेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 5 सितंबर को ओआरओपी को लागू कर दिया गया था। सरकार के निर्णय को लेकर पूर्व सैनिकों ने बेहद संतुष्टि जताई थी।

हालांकि सैनिकों द्वारा कहा गया था कि सरकार द्वारा इस मामले में किए गए कुछ प्रावधानों पर उनकी सहमति नहीं है। इस मामले में वे सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील करते रहे। जिसमें कहा गया था कि शाॅर्ट सर्विस कमीशन पाने वाले सैन्यकर्मियों को भी इसका लाभ दिया जाए और इस पेंशन प्रावधान की समीक्षा केवल 5 साल में न करते हुए हर वर्ष की जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -