गूगल बॉय ने कर दिखाया कारनामा, भारत निर्माण विषय पर किया सम्बोधित
गूगल बॉय ने कर दिखाया कारनामा, भारत निर्माण विषय पर किया सम्बोधित
Share:

आठ साल के इस बालक ने नई दिल्ली में पहली बार बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज सहित देश की 165 नामी कंपनियों के सीईओ को 21वीं सदी का भारत निर्माण विषय पर संबोधित किया। यह सेमिनार आईआईएम नेटवर्क एडवांटेज इंडिया की ओर से आयोजित किया गया।

हम बात कर रहे हैं 8 साल के गूगल बॉय कौटिल्य की जिसने शनिवार को एक और कारनामा कर दिखाया। इसने बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज सहित देश की 165 नामी कंपनियों के सीईओ को 21वीं सदी का भारत निर्माण विषय पर संबोधित किया। यह सेमिनार आईआईएम नेटवर्क एडवांटेज इंडिया की ओर से आयोजित किया गया।

इसमें कौटिल्य ने अपने संबोधन से सेमिनार में मौजूद सीईओ व अन्य लोगों को हैरत में डाल दिया। नामी कंपनियों के सीईओ ने गूगल बॉय के साथ सेल्फी ली और बधाई दी दिल्ली के द्वारका में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने किया। सेमिनार में संबोधन को लेकर गूगल बॉय व उसके परिजनों में उत्साह दिखाई दे रहा था क्योंकि कौटिल्य ने पहली बार इस प्रकार के सेमिनार में हिस्सा लिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -