महाराष्ट्र के इस जिलें में मिली सोने की खदान, CM शिंदे ने किया दावा
महाराष्ट्र के इस जिलें में मिली सोने की खदान, CM शिंदे ने किया दावा
Share:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सोने की खदानें होने की जानकारी सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई स्थित ताज होटल में एक समारोह के चलते दी थी। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर एवं सिंधुदुर्ग जिले में सोने की खदानें हैं। सीएम के इस बयान के पश्चात् जिले में इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई है। चंद्रपुर की सिंदेवाही तहसील के मिनझरी एवं चिमूर तहसील के बामनी में सर्वेक्षण के चलते सोना होने की पुष्टि हुई थी। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर सुरेश नेताम ने बताया कि 2013 से 2015 के बीच जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से इस परिसर में कॉपर धातु के लिए सर्वेक्षण कराया गया था। उसी के चलते यहां सोने के अंश मिले थे।

सुरेश नेताम ने बताया कि इस परिसर में लगभग 10 कुएं खोदकर सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी गई थी। यहां पर सोना कितनी मात्रा में है? इसकी तहकीकात चल रही है। जिले के माइनिंग विभाग ने इस बात की पुष्टि तो अवश्य की है, मगर इसमें और भी संशोधन और सर्वेक्षण की आवश्यकता होने की बात कही है। सुरेश नैताम ने कहा कि भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग नागपुर ने 2013 एवं 2015 के चलते सर्वेक्षण कराया था, उस वक़्त सोने के कुछ अंश सर्वेक्षण कर रहे वैज्ञानिकों को मिले थे। उन्होंने कहा कि ये पूरा परिसर खेती वाला है। यहां पानी की कमी है। सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। 

यहां सोने की खदान होने की खबर से गांव के लोगों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि सोने की खदान होने से रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। वैसे चंद्रपुर कोयले की खदानों के लिए जाना जाता है। अब यहां सोने एवं तांबे की खदानें भी प्राप्त हो सकती हैं, इसकी हर ओर चर्चा हो रही है। 

जब ‘भोपाल गैस त्रासदी’ से दहल गया था देश, जानिए 3 दिसंबर से जुड़ा 'काला इतिहास'

'बच्चों को कम से कम पढ़ाना चाहिए..', CJI चंद्रचूड़ ने क्यों कही ये बात ?

यूपी में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 160 बिजली घरों पर लटका ताला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -