गोबिन्द सागर झील में लोगों के सामने महिला ने लगाईं छलांग

बिलासपुरः शनिवार की दोपहर अचानक गोविंद सागर झील में एक महिला ने छलांग लगा दी। जब महिला ने छलांग लगाई थी तब पुल पर लागों की काफी आवा जाही थी। और इतने सारे लोग होने के बावजूद यह दुखद घटना घट गई। जब महिला छलांग लगा रही थी तो कुछ लोगो ने उसे देख लिया था लेकिन लोगों के कुछ करने से पहले ही महिला ने छलांग लगा डाली। 

काफी मशक्कत करने के बाद भी गोबिंद सागर झील में शाम तक भी महिला का कोई पता नही चल सका। स्थानीय लोगों ने झील में महिला को खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।  घटना का पता चलते ही सदर पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। और तुरन्त ही बीबीएमबी के गोताखोरों को बुला लिया। 

एक चश्मदीद गवाह ने बताया की उसने महिला को आवाज तो लगाई लेकिन महिला ने उसे अनसुना कर दिया और उनके देखते ही देखते झील में समा गई।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -