गोवा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट
Share:

पणजी: कल चुनाव आयोग ने 5 प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। तपश्चात, गोवा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने दूसरी सूची जारी कर दी है। AAP की दूसरी सूची में 10 प्रत्यशियों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं पहली सूची में भी 10 प्रत्यशियों के नामों की घोषणा की गई थी। बता दें 40 विधानसभा सीटों में से पार्टी अभी तक 20 प्रत्यशियों के नामों को तय कर चुकी है।

पहली सूची में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री महादेव नाइक, अलीना सालडांगा तथा अधिवक्ता से नेता बने अमित पालेकर जैसे नाम हैं। उम्मीदवार घोषित करने वाली दिल्ली की सत्ताधारी आप कांग्रेस के पश्चात् दूसरी पार्टी बन गई है। महादेव नाइक, एलिना सल्दान्हा बीजेपी की सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। AAP की गोवा प्रभारी आतिशी ने इन 10 प्रत्यशियों की सूची को अनुमति दी है। ये प्रत्याशी उत्तरी गोवा एवं दक्षिणी गोवा जिलों की अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

वही गोवा विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को मतदान, जबकि 10 मार्च को परिणाम आएंगे। आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी को जारी होगा। 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे, 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की तहकीकात होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 मार्च को चुनावों के परिणाम आएंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग कराई जाएगी। गोवा में इस बार बीजेपी के अतिरिक्त कांग्रेस, AAP तथा TMC के बीच मुकाबला होने वाला है। बता दें कि गोवा में विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च 2022 को समाप्त होगा।

महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट से लेकर सरकारी नौकरी तक, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने किए ये वादे

आचार संहिता लागू होते ही क्यों 'निहत्थी' हो जाती है राज्य सरकारें ?

चंडीगढ़ में बड़ा उलटफेर, शहर की महापौर बनी भाजपा की सरबजीत कौर, धरने पर AAP पार्षद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -