वैश्विक मीडिया में सरकार के एक साल की हुई आलोचना
वैश्विक मीडिया में सरकार के एक साल की हुई आलोचना
Share:

न्यूयाॅर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने राजग के अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। इस दौरान भारतीय मीडिया में भी भाजपा और उसके सहयोगी दल छाए रहे इस उपलब्धि पर विदेशी मीडिया की भी नज़र रही। मगर पूरे मसले पर वैश्विक मीडिया ने आलोचनात्मक रूख अपनाया। दूसरी ओर महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया अभियान ही सभी की नज़रों में बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर एक वर्ष पूर्ण हुए। जिसके बाद वाल स्ट्रीट जर्नल में एक लेख प्रकाशित किया गया। जिसमें शीर्ष इंडियाज़ मोदी एट वन ईयर का कांसेप्ट छाया रहा।

यूफोरिया फेज इज ओवर, चैलेंजेस लूम पर चर्चा की गई। वाल स्ट्रीट जर्नल में कहा गया कि बदलाव और आर्थिक पुर्नजीवन के लिए पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को भारतीय मतदाताओं द्वारा जनादेश मिलने के बाद उन्होंने जिस तरह से काम संभाला है उसके बाद भी देश की स्थितियां वैसी की वैसी ही बनी हुई हैं। ममले में कहा गया कि विनिर्माण क्षेत्र के तीव्र विकास के उद्देश्य से मोदी का मेक इन इंडिया अभियान अधिकतर चर्चाओं में ही रहा। हालांकि निर्यात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर अर्थव्यवस्था अभी भी लड़खड़ा रही है।

यही नहीं विदेशी मीडिया में मोदी के कार्यकाल में पूंजीगत निवेश को लेकर भी सवाल किए गए हैं। मगर भारत के विकास को लेकर कहा गया कि भारत को उभरता हुआ सितारा कहा जा रहा है तो दूसरी ओर  इसके चीन से भी आगे निकलने की पूरी संभावना है। भारत में रोजगार की बढ़ोतरी सुस्त हो गई है। कहा गया है कि प्रधानमंत्री को अभी नीतियों के निर्धारण और सुधार को लेकर और काम करना होगा।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -