गर्लफ्रेंड ने नहीं खाया खाना तो 200किमी का सफर तय कर पहुंचा खिलाने, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
गर्लफ्रेंड ने नहीं खाया खाना तो 200किमी का सफर तय कर पहुंचा खिलाने, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड से शर्त रखी थी कि आप आएंगे तभी खाना खाऊंगी। प्रेमिका की जिद पर प्रेमी ने गया से मुजफ्फरपुर तक की 194 किलोमीटर की दूरी तय की। कहा जाता है कि दोनों इंस्टाग्राम पर 2 महीने पहले मिले थे। जब पुलिस ने उन्हें स्टेशन पर पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। यह खबर काफी सुर्ख़ियों में छाई हुई है।

वही घटना के सिलसिले में प्राप्त हुई खबर के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। दोनों की आयु 17 वर्ष है। इंस्टाग्राम में 2 महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों में चैटिंग आरम्भ हुई। पहले दोस्ती हुई तथा जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों फोन पर भी बातचीत करने लगे। एक दिन प्रेमी ने लड़की से पूछा कि क्या तुमने खाना खा लिया है? लड़की ने मना किया। साथ ही शर्त रख दी कि तुम मिलने आओगे तभी खाना खाऊंगी। लड़के ने फोन काट दिया। अगले ही पल उसने फिर से फोन किया तो रूठी प्रेमिका ने कहा कि आपको आना ही होगा। आप आएंगे तो खाऊंगी वरना नहीं खाऊंगी। बताया जा रहा है कि लड़का गया का रहने वाला है जबकि उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड मुजफ्फरपुर में रहती है। 

वही जब प्रेमिका ने मिलने आने पर ही खाना खाने की जिद की तो लड़के ने गया से मुजफ्फरपुर की ट्रेन पकड़ी तथा 194 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचा। उसने लड़की को भी मुजफ्फरपुर स्टेशन बुला लिया। दोनों स्टेशन पर ही बैठकर बातचीत कर रहे थे मगर थोड़ी ही देर में अश्लील हरकत करने लगे। प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख पुलिस पहुंची तथा उन्हें पकड़ा। दोनों से पूछताछ हुई। दोनों पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां प्रेमी जोड़े ने जब पूरी बात बताई तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने इसके पश्चात् उनके घरवालों को खबर दी तथा थाने बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया। अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। 

IPL 2023: टूर्नामेंट से पूरी तरह 'आउट' हुए वाशिंगटन सुन्दर, हैदराबाद को दे गए एक और झटका

RBI में निकली नौकरियां, ग्रेजुएट करें आवेदन

'मेरे खिलाफ FIR रद्द कर दो..', कोर्ट पहुंचे युथ कांग्रेस चीफ श्रीनिवास, लगा है महिला उत्पीड़न का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -