परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, कट गए दोनों पैर
परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, कट गए दोनों पैर
Share:

बालाघाट : परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को अपने दोनों पैर ही गंवाने पड़े। दरअसल यह छात्रा आज अपना पर्चा देने के लिए जा रही थी कि वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इस लड़की की पहचान दुर्गावती के तौर पर की गई है। यह बालाघाट की रहने वाली है। लड़की अपनी आंखों के सामने ही अपने पैर अलग होते देखकर रोने लगी मगर इसने हिम्मत नहीं हारी वह ट्रेन की पटरियों से संभली और फिर उठकर बैठ गई।

उसने रेलवे ट्रेक के आसपास लोगों को मदद के लिए देखा और उन्हें आवाज़ भी दी। ऐसे में कुछ लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे। लड़की कुछ देर बाद ट्रेक के किनारे लेट गई। ऐसे में लोगों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया।

लड़की को समय पर मदद मिलने के कारण उसकी जान बच गई। मगर उसके दोनों पैर कटने से स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर युवा नेत्री मौसम हरिनखेड़े इस लड़की का हाल जानने के लिए चिकित्सालय पहुचीं । उन्होंने लड़की के स्वास्थ्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लड़की को दी जाने वाली सुविधाओं को भी देखा और चिकित्सकों से चर्चा भी की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -