सलमान से मिलने घर से भाग मुंबई पहुंची भोपाल की किशोरी, जानें क्या हुआ आगे
सलमान से मिलने घर से भाग मुंबई पहुंची भोपाल की किशोरी, जानें क्या हुआ आगे
Share:

सलमान खान के चाहने वाले वैसे तो पुरे देश में है पर भोपाल की लड़की ने दीवानगी की हद पार कर दी. दअरसल हुआ ये कि दसवीं कक्षा की एक छात्रा भोपाल से भाग कर मुंबई चली गई और मुंबई में सलमान से मिलने के लिए उनके घर पहुँच गई. ये छात्रा भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के तरावली गांव की रहने वाली बताई जाती हैं.

बेटी के भागकर मुंबई पहुंचने की सूचना मिलते ही परिजन मुंबई पहुँच गए हैं.16 वर्षीया किशोरी सोमवार सुबह बिना बताये घर से निकल गई थी. जब दोपहर तक वो घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी गुमशुदगी की खबर पुलिस को दी.पुलिस ने बताया की छात्रा का फ़ोन बंद नहीं था छात्रा के फ़ोन से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो खंडवा के पास उसकी लोकेशन मिली. पुलिस ने अंदाजा लगा लिया की छात्रा ट्रैन से मुंबई की ओर गई होगी. इस दौरान पुलिस ने छात्रा को बार-बार फ़ोन पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने कॉल रिसीव नहीं किया. 

छात्र मुंबई पहुँचकर सलमान से मिलने के लिए उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुँच गई और छह फ़ीट लम्बी दिवार फांदकर परिसर में घुस गई. इसी बीच अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने लड़की को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी. बांद्रा पुलिस की सूचना पर बेसरिया से बेटी के परिजन उसे घर ले जाने के लिए मुंबई पहुँच गए हैं साथ में पुलिस दल भी है.  

MPSC ने निकाली 478 पदों पर भर्तियां

इंदौर: चार मंजिला होटल ढहा, कई लोग मलबे में दबे

प्रशासन की लापरवाही से जले किसानों के सपने

 

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -