सामान्य विज्ञान के प्रश्न जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में आते है
सामान्य विज्ञान के प्रश्न जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में आते है
Share:

सामान्य विज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्नों की तैयारी करते है जो किसी न किसी आने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है.इन प्रश्नो की तैयारी रहेगी तो हम आसानी से उत्तर दे पाएगें और परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता हासिल कर पाएगें,वैसे भी आपने देखा ही होगा की सामान्य विज्ञान ,सामान्य ज्ञान के प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में आते है. तो चलो अब करें तैयारी 

1 .प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है?
उत्तर- आइसोप्रीन का

2. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था?
उत्तर- नायलॉन

3. भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौन सा है?
उत्तर- वेल्लानाड

4. कंप्यूटर में मैमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या है?
उत्तर- बिट 

5. पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है?
उत्तर- यूरेनियम डेटिंग विधि से

6. कोबाल्ट-60 कौन सी विद्युत चुंबकीय किरणे उत्सर्जित करता है?
उत्तर- गामा किरण

7. कोयले की खानों में कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस का अवयव कौन सी गैस होती है?
उत्तर- मेथेन

8. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन सी है?
उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण

9. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किस पदार्थ में पाया जाता है?
उत्तर- मूत्र में

10. वायुयानों के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है?
उत्तर- हीलियम

11. विश्व की किस झील पर ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ता जा रहा है?
उत्तर- बैकॉल झील

12. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है?
उत्तर- टिन व सीसा

13. नेत्रदान में आंख के किस भाग का दान किया जाता है?
उत्तर- कॉर्निया

14. लैंस की क्षमता का मात्रक है?
उत्तर- डायप्टर

15. निकट दृष्टि दोष के निवारण लिए किस लैंस का उपयोग किया जाता है?
उत्तर- अवतल लैंस

समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान से जुड़े ऐसे प्रश्न

सामान्य ज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न -

जानिए:क्या कहता है 7 जून का इतिहास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -