तेलुगु से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी क्यूटनेस से धमाल मचा चुकीं हैं जेनेलिया डिसूजा
तेलुगु से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी क्यूटनेस से धमाल मचा चुकीं हैं जेनेलिया डिसूजा
Share:

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में धमाल मचाने वाली जेनेलिया डिसूजा का आज जन्मदिन है। जेनेलिया डिसूजा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं हैं। जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी हैं। जेनेलिया डिसूजा सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में शामिल है। उन्होंने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता है। वैसे जेनेलिया का जन्म 5 अगस्त 1987 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ। कहा जाता है उनका नाम उनकी मां का नाम 'जेनेट' और पिता का नाम 'नील' के नाम का मिश्रण है। बहुत कम लोग जानते हैं जेनेलिया का निक नेम 'चीनू' और 'जीनु' भी है।

जेनेलिया के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी और इसमें उनके रियल लाइफ पति रितेश देशमुख भी लीड एक्टर के रूप में थे। कहा जाता है इस फिल्म के दौरान रितेश को जेनिलिया बिल्कुल पसंद नहीं करती थी हालाँकि बाद में दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

आज जेनेलिया और रितेश के दो बेटे भी हैं। वहीँ अगर जेनेलिया के तेलुगु करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2006 में तेलुगु फिल्म 'बोमारिल्लु' के लिए पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जेनेलिया स्टेट लेवल की एथलीट और नेशनल फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल जेनेलिया को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

नरगिस फाखरी का नया लुक देख यूजर्स हुए शॉक्ड, बोले- OMG! ये लड़की पहले ज्यादा सुंदर लगती थी।।।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से डॉ कफील खान की याचिका पर मांगा जवाब

एकजुट होता विपक्ष, घिरी हुई सरकार।।। इस बीच अमित शाह से मिलेंगे शरद पवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -