गीताप्रेस गोरखपुर में उपजा असंतोष, कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास
गीताप्रेस गोरखपुर में उपजा असंतोष, कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास
Share:

गोरखपुर : धार्मिक पुस्तकें और अन्य प्रकाशन करने वाली गीताप्रेस गोरखपुर में इन दिनों प्रकाशन मुश्किल हालात में निकाला जा रहा है। हालात ये हैं कि कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान तक नहीं हुआ है इसके बाद भी कर्मचारियों द्वारा कई बार नियमिततौर पर कार्य किया गया। गोरखपुर में विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस में प्रबंधन की ओर से 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। जब इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया तो उन्होंने आत्मदाह के प्रयास कर किए।

आत्मदाह करने वाले कर्मचारियों ने पहले तो खुद पर ही केरोसीन डाल दिया इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस ने कर्मचारियों को पकड़ लिया। ऐसे में जमकर हंगामा हो गया। उल्लेखनीय है कि वेतन का कम भुगतान होने को लेकर कर्मचारी प्रबंधन से नाराज चल रहे हैं। कर्मचारियों में असंतोष है। प्रबंधन द्वारा कुछ दिन पूर्व ही 15 कर्मचारियों को निकाल दिया गया। ऐसे में वेतन वृद्धि, आवासीय भत्ता, बीते वर्ष दिसंबर में किए गए विद्रोह के चलते कर्मचारियों की बहाली आदि कई मसलों पर विचार हुआ। निलंबित कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास कर लिया।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों ने गीता प्रेस प्रबंधन पर मनमानी का आरोप भी लगाया। कुछ कर्मचारियों ने आंदोलन कर दिया तो फिर आंदोलनकारियों को बहाल नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि सिटी मजिस्ट्रेट अभय मिश्रा ने मिडीया से चर्चा की और कहा कि तेल छिड ़ककर आत्मदाह का प्रयास किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को पकड़ लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -