राष्ट्रपति से मिली गीता, अब जाएगी इंदौर
राष्ट्रपति से मिली गीता, अब जाएगी इंदौर
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान से अपने वतन भारत वापस लौटी गीता ने आज दोपहर करीब 1 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। गीता ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान गीता के साथ ईदी फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद थे। इससे पहले गीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट की। गीता प्रातः 10.30 बजे मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंची। इस दौरान उनके मध्य इशारों में हल्की चर्चा भी की गई। अब गीता को इंदौर में रखा जाएगा।

दरअसल गीता ने बिहार में रहने वाले जनार्दन महतो परिवार को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गीता के रहने को लेकर सवाल खड़े होने लगे। यही नहीं यह भी कहा गया कि गीता की डीएनए रिपोर्ट आने तक उसे इंदौर में रखा जाएगा। गीता बोल नहीं पाती है। जिसके कारण उसे मूक बधिर संस्थान में रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 14 वर्ष पूर्व गीता गलती से पाकिस्तान पहुंच गई थी। जब वह पाकिस्तान में कार्यरत ईधी फाउंडेशन के संपर्क में आई तो गीता को भारत लाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में गीता की देखभाल करने वाले ईधी फाउंडेशन को 1 करोड़ रूपए देने की घोषणा भी की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -