मानव मिशन के लिए वायुसेना ने इसरो के साथ किया समझौता
मानव मिशन के लिए वायुसेना ने इसरो के साथ किया समझौता
Share:

बेंगलुरु : मानव मिशन के लिए वायुसेना ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ समझौता किया है। वायुसेना की ओर से बुधवार शाम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। मिशन गगनयान के तहत इसरो 2021-22 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो और वायुसेना इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का चयन करेंगे और उन्हें ट्रेनिंग देंगे।

इस कारण बिहार जाने वाली कई ट्रेनों को किया निरस्त व डायवर्ट

भेजे जायेंगे दो मानव रहित यान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसरो प्रमुख के सिवन की मौजूदगी में वायुसेना के एवीएम आरजीके कपूर और गगनयान मिशन के डायरेक्टर आर हट्टन ने मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सिवान ने कहा कि 2022 में गगनयान को रवाना करने के इसरो जियोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-III (GSLV Mark-III) के जरिए दो मानवरहित यान भेजेगा। 

बाराबंकी में जहरीली शराब कांड में बढ़ी मृतकों की संख्या 23 हुई

दिसंबर में मिली थी मंजूरी 

इसी के साथ मिशन गगनयान के तहत तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में सात दिन गुजारने होंगे। यह मिशन सफल रहा तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन अंतरिक्ष में मानवयान भेज चुके हैं। बता दें मोदी सरकार ने 28 दिसंबर, 2018 को देश के पहले मानव स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम को मंजूरी दी थी। कैबिनेट बैठक में इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। मिशन को पूरा करने में 9023 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Flipkart Mobiles Fest में बेस्ट स्मार्टफोन ब्रांड पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की माैत

हिमाचल में जारी है सड़क हादसों का कहर फिर गई कइयों की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -