उत्तरप्रदेश में उफनी गंगा ने लिया रौद्ररूप
उत्तरप्रदेश में उफनी गंगा ने लिया रौद्ररूप
Share:

गजरौला : राज्य में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बारिश के मौसम में मां गंगा ने अपना रौद्ररूप दिखाया। जिसके कारण कई श्रद्धालुओ को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा में यह उफान तब आया जब पूर्णिमा का स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिगरी धाम के घाटों पर पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार तिगरी में गंगा और भी तेजी से बह रही है, यहां एकाएक मां गंगा का जलस्तर बढ़ गया और लोग परेशान हो उठे। इस दौरान श्रद्धालुओं के जूते, वस्त्र आदि सामान बहाव में बहने लगे। श्रद्धालु नदी का जलस्तर बढ़ता देख बाहर निकलकर आए। इस दौरान नदी खतरे के निशान से उपर बहने लगी। उल्लेखनीय है कि यहां खतरे का निशान करीब 202 मीटर पर है जबकि नदी 201.10 मीटर के जलस्तर पर बह रही थी। मौके को देखते हुए सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए।

लोगों को सुरक्षित रखने के लिए नदी के किनारे बोट और अन्य इंतजाम भी रखे गए। ब्रजघाट में श्रद्धालु बचे मां गंगा में बढ़े जलस्तर का असर ब्रजघाट पर भी देखने को मिला। यहां दिल्ली से गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु परिवार को बचा लिया गया है। दरअसल ल क्ष्मीनगर निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी ममता गर्ग, बेटे वंश, बेटी राखी और सुरभि के साथ गंगा स्नान करने ब्रज घाट पहुंचे थे तो इस दौरान नदी का जल स्तर बढ़ गया और नदी के बहाव में भी तेजी आ गई। इसके बाद बोट से वहां मौजूद टापू पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोट अनियंत्रित होने लगी। बोट जब पानी में बह गई तो श्रद्धालु पानी में फंस गए। इसी दौरान मनोज कुमार गर्ग ने 100 नंबर डायल कर पुलिस से मदद ली। राहत और बचाव के लिए करीब 1 घ् ांटे तक आॅपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने टापू क्षेत्र से श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकला लिया। तीर्थयात्रियों के सकुशल बाहर आते ही श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -