पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, अचानक कुएं में जा गिरे, एक की मौत
पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, अचानक कुएं में जा गिरे, एक की मौत
Share:

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ पुलिस ने एक जुए के फड़ पर छापेमारी कर दी। इस के चलते वहां उपस्थित लोग पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, तभी कुछ लोग कुएं में गिर गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से लोग नाराज हो गए तथा पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, पुलिस को दतिया के थरेट ग्राम में जुआ खेले जाने की खबर प्राप्त हुई थी। तत्पश्चात, थरेट पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मार दिया। इस के चलते पुलिस को देखकर जुआरी इधर-उधर भागने लगे। इस के चलते भागते वक़्त कुछ जुआरी कुएं में गिर गए। इनमें से कुछ तो कुएं से निकल गए, मगर एक युवक नहीं निकल पाया। कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गई। कुएं में गिरने से हुई युवक की मौत के पश्चात् गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा उन्होंने विरोध करते हुए पुलिस को खडेड़ दिया। इस के चलते पुलिस जैसे तैसे मौके से जान बचाकर भागी। तत्पश्चात, गांव के लोगों ने थरेट में चक्का जाम कर दिया। 

गांव के लोगों का आरोप है कि सभी लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने बिना कारण उनके साथ मारपीट की। आक्रोशित लोगों ने डेढ़ दो घंटे तक रास्ते को जाम रखा। इस पूरे मामले की खबर प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने गांव के लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। काफी समझाने के बाद गांव के लोगों ने जाम खोला। 

'नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो, लाखों पाओ...', इस राज्य में निकली अनोखी नौकरी, जाँच में जुटी पुलिस

राजस्थान कैबिनेट का हुआ विस्तार, राज्यवर्धन राठौड़, किरोड़ीलाल मीणा सहित 22 मंत्रियों ने ली शपथ

ग्लोबल एनसीएपी ने 2023 में इन मेड-इन-इंडिया कारों को दी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -