नाव चलाकर पूरी की विश्व की सैर
नाव चलाकर पूरी की विश्व की सैर
Share:

फ्रांस। अक्सर आपने लोगों को चार पहिया वाहन पर, मोटरसाइकिल पर और साइकिल पर विश्व की सैर पर निकलते हुए और एडवेंचर करते हुए देखा, सुना और समाचार पत्रों के माध्यम से उनके बारे में पढ़ा होगा। मगर क्या आपने किसी के बारे में जानकारी प्राप्त की है कि वह नौका के माध्यम से विश्व का सफर कर चुका हो। यदि नहीं तो हम आपको मिलवा रहे हैं ऐसे व्यक्ति से जिसने जहाज के माध्यम से विश्व की सैर की। इस व्यक्ति की पहचान फ्रांकोइस गाबार्ट के तौर पर हुई है।

इसने विश्व की सैर करते हुए फ्रांस के उत्तर पश्चिम में उशांत द्वीप से अपनी यात्रा शुरू की थी यह व्यक्ति यात्रा समापन पर इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिम भाग के लिजार्ड प्वांईट पहुंचा था। यहां इसने अनुमानित समापन रेखा को पार किया। इसने अपनी यात्रा 42 दिन 16 घंटे और 40 मिनट व 35 सेकंड में पूर्ण की।

इस प्रकार से उन्होंने फ्रांस के थाॅमस कोविले के रिकाॅर्ड को करीब 6 दिन और 10 घंटे के अंतर से तोड़ दिया। इसने नौकायन का अद्भुत परिचय दिया। हालांकि यात्रा में उसे कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। नौका को जलमार्ग में चलाते हुए पार करना आसान कार्य नहीं था। मगर इसे इस कार्य में आनन्द आया।

पाकिस्तान के लिए आज काला दिन : पाक प्रधानमंत्री

आस्ट्रेलिया में पकड़ाया उत्तर कोरिया का एजेंट

आत्मघाती हमले में चर्च को बनाया निशाना

इस जांबाज भारतीय ने दिया था वीरता का परिचय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -