भाभी ने चाय पिलाने के लिए रखे कई ऑप्शन
भाभी ने चाय पिलाने के लिए रखे कई ऑप्शन
Share:

बड़े आदमी के घर एक बार मैं अपने एक अमीर बिजनेस मैन दोस्त के घर गया तो भाभी बोलीं, "क्या लेंगे फ्रूटजूस, चाय, कॉफी, सोडा?’

उत्तर : चाय ले लूंगा, भाभी जी।

प्रश्न : सीलोन टी, इंडियन टी, हर्बल टी, बुश टी, स्पेशल चाइना टी, कोरियन टी, आइस टी या ग्रीन टी?

उत्तर : जी, सीलोन टी।

प्रश्न : किसके दूध की, भैंस, गाय, बकरी...।

उत्तर : बस...भाभीजी, गाय का दूध।

प्रश्न : फ्रीजलैंड की गाय, अफ्रीकन गाय या भारतीय गाय या..?

उत्तर : रहने दीजिए भाभी जी, मुझे ब्लैक टी ही पिला दीजिए।

प्रश्न : शक्कर के साथ या स्वीटनर, एस्पार्टम, शहद या...?

उत्तर : जी, शक्कर के साथ।

प्रश्न : बीट शुगर या कैन शुगर या...?

उत्तर : जी, कैन शुगर।

प्रश्न : व्हाइट या ब्राउन शुगर या..?

उत्तर : अरे चाय को छोड़िए भाभी, आप तो बस पानी पिला दीजिए।

प्रश्न : मिनरल वाटर, टैप वाटर, स्पार्कलिंग वाटर, डिस्टिल वाटर या..?

उत्तर : मिनरल वाटर।

प्रश्न : फ्लेवर्डया नॉन फ्लेवर्डया...?

उत्तर : जी, नॉन फ्लेवर्ड।

प्रश्न : बिसलरी, एक्वाफिनो, हिमालयन, नीर, न्यासा या....?

उत्तर : माफ कीजिए भाभी जी, मुझे लगता है मैं प्यास से ही मर जाऊंगा।

प्रश्न : आप कैसी मृत्यु चाहेंगे, हमारे शेयर होल्डर होकर या हमारे ऑथराइज्ड डीलर या सप्लायर या कस्टमर या....?

इसलिए मैं कभी बड़े बिजनेसमैन के घर नहीं जाता।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -