123 फ्रांसीसी सैनिकों का दल पहली बार करेगा गणतंत्र दिवस पर परेड
123 फ्रांसीसी सैनिकों का दल पहली बार करेगा गणतंत्र दिवस पर परेड
Share:

नई दिल्ली : इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आकर्षण का केंद्र राजपथ पर परेड करने वाली 123 फ्रांसीसी सैनिकों की टुकड़ी है। इसके अलावा वायुसेना के विमानों के हैरतअंगेज कारनामे, देश की संस्कृति और प्रगति को दर्शाने वाली झांकियां और तीन सेनाओं की महिला टुकड़ियों की परेड इत्यादि आकर्षण का केंद्र होंगे। इस साल गणतंत्र दिवस का आधिकारिक कार्यक्रम कुल 90 मिनट तक का होगा।

आम तौर पर यह कार्यक्रम 115 मिनट का होता है, इस बार इसे 25 मिनट कम किया गया है। राजपथ पर शनिवार को ड्रेस रिहर्सल की गई, जिसमें भारत की भव्यता देखते ही बन रही थी। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कोई विदेशी सैनिक की टुकड़ी राजपथ पर परेड करेगी। रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत थलसेना के 4 हेलीकॉप्टरों से राजपथ पर तिरंगा फहराने और तीनों सेनाओं के झंडे लहराते हुए हुई।

इस बार की परेड में वायुसेना के कम से कम 27 विमान भी राजपथ पर फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे। राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार जीतने वाले बच्चे खुली जीप में बैठकर कार्यक्रम का लुत्फ लेंगे। कुल 23 झाकियां निकलेंगी। जिसमें से 17 विभिन्न राज्यों से होंगे। इन झाकियों में देश की आर्थिक शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर व विज्ञान एवं प्रद्दोगिकी में विकास की झलक पेश की जाएंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -