7 घंटे का ऑपरेशन, 5000 राउंड गोलियाँ, तब जाकर मरा जिहादी
7 घंटे का ऑपरेशन, 5000 राउंड गोलियाँ, तब जाकर मरा जिहादी
Share:

पेरिस : आतंकियों को किसी भी हाल में धर दबोचने की नियत के साथ फ्रांस की पुलिस ने आतंकियों पर पूरे 5000 राउंड गोलियाँ चलाई। पेरिस के दो अपार्टमेंट को पुलिस ने जंग के मैदान में तब्दील कर दिया। पेरिस के प्रोसीक्यूटर फ्रैकोयस मोलिन्स ने बताया कि 7 घंटे की यह रेड बेहद मुश्किल भरी रही। इसके बावजूद पुलिस पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल हामिद अबौद के बारे में कोई जानकारी नही जुटा पाई है।

इस मुठभेड़ के बाद एंटी टेरेरिस्ट सेल के डायरेक्टर जीन माइकल फाउवर्ज ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यु मे कहा कि हमें सूचना मिली थी कि फ्लैट में एक महिला और दो आतंकवादी हैं, जो एके47 रायफल व आत्घाती जैकेट से लैस हैं। इस अभियान में 110 अफसर शामिल हुए थे। सूचना थी कि फ्लैट में अबौद भी है। इसके बाद पुलिस ने विस्फोटकों के जरिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। पर इसके बावजूद वो हाथ नही आया और पुलिस और आतंकी के बीच मैदान-ए-जंग छिड़ गया।

मॉर्डन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए फ्रांस की पुलिस ने फ्लैट में चल रही गतिविधियों को देखने के लिए ऊँचे खंभो पर कैमरे लगा रखे थे। रुम के अंदर की गतिविधि के लिए छत में छेद करके कैमरे लगाए गए थे। इसपूरी प्रक्रिया में पुलिस ने 5000 राउंड से ज्यादा गोलियाँ चलाई। एक महिला आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया जब कि एक पुरुष आतंकी ने खुद को गोलियों से भून डाला। बाद में पुलिस को शव मिला जिसके बारे में कहा गया कि वही पेरिस हमले का मास्टरमाइंड अब्देलहामिद था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -