हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और अब आज यानी गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में आखिरी सांस ली। इस बारे में जानकारी इस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने दी है।

उनका कहना है कि, ''पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह करीब चार बजे मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।'' 87 साल के वीरभद्र सिंह पहले कोरोना वायरस से पीड़ित थे और उन्हें 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऐसी खबरें हैं कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी तबीयत ठीक न हुई और उसके बाद उन्हें आईजीएमसी में कुछ दिनों पहले ही भर्ती कराया गया। यहाँ वह बीते दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। आपको बता दें कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी साल के अप्रैल महीने में और जून के महीने में वह दो बार कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए थे, उसके बाद देखते ही देखते उनकी तबीयत खराब होने लगी। वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक और पांच बार सांसद भी रह चुके हैं।

आज है मासिक शिवरात्रि व्रत, जानिए पंचांग

इन राशिवालों को आज मिल सकती है कोई खास खबर, जानिए अपना राशिफल

हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल के बाद पीएम कैबिनेट से दो और बड़े चेहरों ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -