कांग्रेस के पूर्व मंत्री और डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल
Share:

भोपाल। विधानसभा चुनाव के चलते दलबदल अभी भी जारी है। कोई अपनी पार्टी का दामन छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन चुन रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

उनके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा डिंडौरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस भी भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता प्राप्त की है। दोनों पक्षों के बिच दलबदल जारी है।अभी चुनाव में कुछ महीने और बाकी है। देखना यह है की यह सिलसिला थमता है या और बढ़ता है।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद , केंद्रीय मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पराज सिंह और मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, डिंडोरी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया उपस्थित थे। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही विभिन्‍न दलों के असंतुष्‍टों के दलों की अदलाबदली का दौर जारी है।

संविदा कर्मचारियों के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा

तेज रफ़्तार मिनी ट्रक वाहन ने बीएमडब्ल्यू कार को मारी टक्कर

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने प्रियंका गाँधी के दौरे पर कसा तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -