भारतीय की हत्या को लेकर सवाल करेंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
भारतीय की हत्या को लेकर सवाल करेंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
Share:

नई दिल्ली: भारत की विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि वे रूस दौरे के तहत भारतीय के आगजनी में जलने के मसले को सामने रखेंगी। साथ ही वे एक भारतीय की हत्या को लेकर भी सवाल करेंगी। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर के यासिर की कजान में हत्या कर दी गई थी। वे मास्को में रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव के साथ मिलेंगी।

दरअसल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तेहरान से मास्को जाऐंगी। जहां वे रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगी। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि वे मास्को जा रही हैं। आग की घटना की जांच रिपोर्ट उनकी नज़र में है। उन्होंने इस मामले में ट्विट किया था।

जिसमें उन्होंने लिखा कि हमल लोगों ने पूजा कल्लूर और करिश्मा भोंसले को खो दिया है। उल्लेखनीय है कि दो भारतीय छात्राओं की फरवरी में स्मोलेंस्क चिकित्सा अकादमी में आग लग गई। जिसमें दो छात्राओं की मौत हो गई थी। जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय में जांच रिपोर्ट पेश की गई। जिस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अंतिम रूप से ध्यान दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -