जवानी के जश्न के लिए इन्होंने एक रात में खर्च कर दिए सारे पैसे
जवानी के जश्न के लिए इन्होंने एक रात में खर्च कर दिए सारे पैसे
Share:

सोसाइटी में अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब लैटिन अमेरिका के लोगों को ही ले लीजिए। यहां लड़कियों के जवानी की दहलीज पर पहुंचने पर पुरे समाज को क्‍वीनसिनेरा नाम के फंक्शन में इंवाइट करती है, जिसमें लोग जम कर पैसे खर्च करते हैं।

दरअसल, क्‍वीनसिनेरा की रस्म लड़की के 15 साल पुरे करने के बाद निभाई जाती है। माना जाता है कि इसके बाद लड़की किशोरावस्था में पहुंच जाती है। इस फंक्शन के लिए लड़की को प्रिंसेस की तरह सजाया जाता है। और इस एक रात को यादगार बनाने के लिए कुछ लोग अगले कई सालों के लिए कर्ज में डूब जाते हैं। क्‍वीनसिनेरा के लिए कई सालों तक पैसे जमा करते हैं लोग।

इस रस्म से आकर्षित होकर फोटोग्राफर डेल्फिन ब्लास्ट ने क्‍वीनसिनेरा को फोटोज में कैप्चर किया है। फोटोग्राफर ने 15 साल पुरे कर चुकी लड़कियों की फोटोज क्लिक की है। इस फोटो में मौजूद मेलानी नाम की लड़की के क्‍वीनसिनेरा फंक्शन में करीब 90 गेस्ट्स को इंवाइट किया गया था। इस फंक्शन में लड़कियां फ्लैट चप्पल बदल कर हील सैंडल पहनती हैं। ये उनके युवा होने को दिखाता है।

1. इस फोटो में लौरा नाम की लड़की क्‍वीनसिनेरा के लिए तैयार होकर बैठी है। इस फंक्शन में लौरा के पेरेंट्स ने 6 महीने की सेविंग खर्च कर दी थी।

2. लस्ब्लैडी के क्‍वीनसिनेरा फंक्शन के लिए उनके पेरेंट्स ने 15 साल तक पैसे जमा किये थे। ये लस्ब्लैडी के लिए सरप्राइज पार्टी थी।

3. ये तस्वीर लूना की है। उसके पिता मोची और मां रिसाइक्लर हैं। पैसे ना होने के बावजूद उन्हें लूना के 15वें जन्मदिन पर 80 लोगों को दावत देनी पड़ी थी।

4. डेल्फिन ने अपनी फोटोज में 15 सासाल की लड़कियों को शामिल किया है।

5. अब फोटोग्राफर डेल्फिन ब्लास्ट इस रस्म को और भी करीब से जानने के लिए साउथ अफ्रीका जाना चाहती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -