पसीना बहाने के बाद सकुशल पहुंच गया लीवर
पसीना बहाने के बाद सकुशल पहुंच गया लीवर
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में यातायात व्यवस्था इस कदर बदहाल है कि कई बार लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं लेकिन इसके बावजूद आज एक चिकित्सकीय प्रयोग बेहद सफल रहा। दरअसल एक लिवर को ट्रांसप्लांटेशन के लिए अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चिकित्सकों के साथ - साथ यातायात जवान भी पसीना बहाते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार वसंत कुंज स्थित एक इंस्टीट्युट आॅफ लिवर एंड बायलरी साईंस में लिवर समय रहते पहुंचाया जाना था। ऐसे में यातायात पुलिस के जवानों ने लिवर को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए मार्ग के सभी सिग्नलों को ग्रीन कर दिया और एंबुलेंस में लिवर बिना बाधा के अस्पताल तक पहुंच पाया।

ट्रैफिक पुलिस के ग्रीन काॅरिडोर पर लगभग 85 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से एंबुलेंस अस्पताल तक पहुंची। लगभग 15 किलोमीटर का फासला तय करने के लिए सभी ने अपनी जान लगा दी। दिल्ली पुलिस ने जिस तरह से लिवर को अस्पताल पहुंचाने में रूट क्लियर किया उसकी हर कहीं प्रशंसा की गई।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -