अमेरिका के नाईट क्लब में गोलीबारी, दो मरे
अमेरिका के नाईट क्लब में गोलीबारी, दो मरे
Share:

न्यूयाॅर्क : अमेरिका के फ्लोरिडा के आॅरलैंडो शहर में उस वक्त लोग दहशत में आ गए जब लोगों से भरे एक नाईट क्लब में गोलियों की आवाज़ सुनाई दी। पहले तो लोगों को लगा शायद कोई आतंकी नाईट क्लब में गोलीबारी कर रहा है। गोलीबारी की आवाज़ सुनकर लोग यहां वहां जगह तलाशने लगे और गोलियों से बचने का जतन करने लगे। गोलीबारी में 2 लागों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। फ्लोरिडा के नाईटक्लब में गोलीबारी होने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है।

पुलिस की प्रवक्ता मिशेल गुड्डो द्वारा यह कहा गया कि एक व्यक्ति को गोली लगी और उसकी क्लब के अंदर मौत हो गई। गोली लगने के चलते घायल हो गए 9 लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया। गुड्डो ने कहा कि गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका  है।  

आॅरलैंडो सैंटिनल समाचार पत्र में यह कहा गया कि ग्लिटज अल्ट्रा लाॅन्ज में रात करीब 1 बजे से कुछ पहले गोलीबारी हुई। इस दौरान वहां लगभग 300 लोग उपस्थित थे। गोलीबारी की इस घटना के समय आॅरलैंडो पुलिस विभाग के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहे थे हालांकि ये अधिकारी ड्यूटी पर नहीं थी अनौपचारिक तौर पर ये सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि इसके पहले ताम्पा में भी एक क्लब में गोलीबारी हुई थी जिसमें 8 लोग प्रभावित हुए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस तरह की गोलीबारी का विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि था इस तरह की बातों पर रोक लगना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -