अमेरिका के नाईट क्लब में गोलीबारी, 2 की मौत
अमेरिका के नाईट क्लब में गोलीबारी, 2 की मौत
Share:

फ्लोरिडा : जर्मनी में हुए हमले के बाद अब फ्लोरिडा में एक नाईट क्लब में गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में 2 व्यक्ति मारे गए हैं। इस घटना के दौरान वहां पर बड़े पैमाने पर लोग थे। यह घटना मध्य रात्रि में हुई। इस घटना में करीब 17 लोग घायल हो गए। लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाईट क्लब को घेर लिया।

गौरतलब है कि पहले भी फ्लोरिडा के एक नाईट क्लब में हमला हुआ था जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमेरिका में हुई इस गोलीबारी को काफी गंभीर माना जा रहा है।

गौरतलब है कि यहां एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव प्रचार चल रहा है तो दूसरी ओर गोलीबारी और हिंसा की घटनाऐं बढ़ी हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हमलावर कौन हैं मगर पुलिस इस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -