भारतीय दूतावास पर हमले जारी, भारतीय मिशन के कर्मी सुरक्षित
भारतीय दूतावास पर हमले जारी, भारतीय मिशन के कर्मी सुरक्षित
Share:

काबुल : अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित भारतीय दूतावास पर दूसरे दिन भी हमले जारी है। कई घंटे से आतंकी भीतर घुसने की तैयारी में है और अब भी वहां लड़ाई जारी है। साथ ही सुरक्षा बल पूरे इलाके की छानबीन में लगे हुए है। भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने बताया कि वहां सभी लोग बिल्कुल सुरक्षित है। सिन्हा ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और भीषण लड़ाई लगातार जारी है।

सिन्हा ने बताया कि बल्ख प्रांत के गवर्नर अता मोहम्मद नुर इस पूरे हालात की स्वंय निगरानी कर रहे है। बीती रात को आतंकियों ने राजनयिक मिशन में घुसने की कोशिश की और विस्फोट ताथा गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दे रही है।

इन दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारत तिब्बत सीमा पुलिस और अफगान सुरक्षा बल दोनों देशों के सुरक्षाबल ने संयुक्त रुप से जवाबी कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि कुल 4-5 हमलावर हो सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -