भारत की समुद्री सीमा में पाकिस्तान की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत
भारत की समुद्री सीमा में पाकिस्तान की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत
Share:

जामनगर​ : गुजरात के ओखापोर्ट और द्वारिका के बीच समुद्री सीमा में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक मछुआरा घायल हो गया। घायल मछुआरे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की मरीन पुलिस की ओर से फायरिंग की गई थी। फायरिंग के बाद भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और सैनिकों ने सीमा क्षेत्र की पैट्रोलिंग की और सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की आशंका को परखा। बताया जा रहा है कि जिस मछुआरे की मौत हुई है उसका नाम इकबाल था। 

मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद भारतीय सेना के जहाजों को तलाशी और पूछताछ के लिए तट पर भेज दिया गया। इस दौरान यह बात सामने आई कि पाकिस्तान की मरीन पुलिस ने कुछ मछुआरों पर फायरिंग कर दी और इस गोलीबारी में मछुआरे की मौत हो गई। मामले में कहा गया कि कोस्ट गार्ड के दल ने अपने जहाजों को सूचना मिलते ही रवाना कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि समुद्री क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाते हैं ऐसे में ये सीमा के समीप भी पहुंच जाते हैं। कई बार मछुआरों को पकड़ लिया जाता है। दोनों ही देशों के बीच संबंध सुधार प्रक्रिया के तहत मछुआरों को रिहा किया जाता रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -