कोलकाता के पॉवर सबस्टेशन में आग लगने से मचा हड़कंप
कोलकाता के पॉवर सबस्टेशन में आग लगने से मचा हड़कंप
Share:

दमदम: कोलकाता में पाॅवर यूटिलिटी कंपनी के सबस्टेशन में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई महत्वपूर्ण तार जल गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है मगर माना जा रहा है कि आगजनी शाॅर्ट सर्किट के कारण हुई है। कोलकाता के समीप दमदम में एक पाॅवर स्टेशन ने आग पकड़ ली। आग लगने की जानकारी लगते ही वहां कर्मचारी जमा हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

इस दौरान फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। पश्चिम बंगाल अग्नि और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान 15 दमकल वाहन लग गए और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। यह आग सुबह करीब 11.30 बजे लगी। आग जिस स्थान पर लगी वह केंद्रीय कारागार के समीप है। जिसके कारण आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया गया। कोलकाता विद्युत सप्लाय काॅर्पोरेशन सबस्टेशन पर आग बुझाने के प्रयासों के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाती रही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -