बंदर को गोली मारने पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
बंदर को गोली मारने पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
Share:

संभल ​: उतर प्रदेश के संभल जिले में एक बंदर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक टीचर पर केस दर्ज किया गया है। मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र का है। सदीरनपुर गांव में मुशर्रफ अपने परिवार के साथ रहते है। वो एक शिक्षक है।

सोमवार को जब वो अपने छत पर बैठे थे, तब बार-बार एक बंदर उनकी छत पर आ रहा था। दरअसल वो बंदर छत पर सूख रहे मक्के के दाने के लिए आ रहा था। मुशर्रफ ने कई बार बंदर को भगाया, लेकिन वह नहीं भागा। बंदर की इस हरकत से मुशर्रफ बौखला गए।

बस उन्होने बंदर को गोली मार दी। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना की खबर को बढ़ा चढ़ा कर गांव में फैला दिया। जिसके बाद बंदर की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव वालों की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -