न्यू ईयर पार्टी छेड़छाड़ मामला, तीन दिन बाद दर्ज हुई FIR

न्यू ईयर पार्टी छेड़छाड़ मामला, तीन दिन बाद दर्ज हुई FIR
Share:

नईदिल्ली। बंगलुरू में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना होने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज कर प्रकरण बना लिया। इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि छेड़छाड़ की घटना में विश्वसनीय सबूत मिल गए हैं। इतना ही नहीं इस आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर के दिन नववर्ष के उल्लास की रात्रि में प्रतिवर्ष की ही तरह बेंगलुरू के एमजी रोड़ व ब्रिगेड रोड़ पर हजारों की तादाद में युवा एकत्रित हुए थे। सभी दूर जश्न की तैयारियां चल रही थीं। पूरे क्षेत्र में डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। मगर इसके बाद भी यहां पर बड़े पैमाने पर कुछ युवाओं ने लड़कियों के साथ अभद्रता की।

लड़कियों के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया तो दूसरी ओर मनचले उन्हें छूने लगे साथ ही अश्लील फब्तियां कसने लगे। हालात बेहद खराब हो गए थे स्थिति यह थी कि हुड़दंगी लड़कियों को हाथ लगाने लगे। तो दूसरी ओर वे महिलाओं पर फब्तियां करने लगे। आरोपियों ने महिलाओं के परिधान को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया स्थिति बहुत खराब हो गई थी।

महिलाओं ने सैंडल हाथ में लेकर यहां वहां भागने का प्रयास किया देर तक यह सब चलता रहा। हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से मीडिया से कहा था कि व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं साथ ही घटना की शिकायत करने के लिए कोई नहीं आया। इस मामले में डीसीपी स्तर के अधिकारी जांच में जुटे हैं।

हालांकि इस मामले में लोकप्रिय लेखिका शोभा डे ने ट्विट किया और लिाा कि बंगलुरू के मर्दों जीना सीखो, औरतों से छेड़खानी आपकी यौन कुंठा को ही दर्शाती है। इस काॅस्मोपाॅलिटन, जीवंत शहर को आखिर हुआ क्या है। अबु आजमी के बयान पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आधे ड्रेस वाली औरतों को छेड़ने के लिए है तो फिर आधे ड्रेस वाले मर्दों के बारे में क्या कहा जाए।

DSCE बंगलुरू आपके भविष्य को बनाएगा उज्जवल

PM मोदी सहित प्रमुख हस्तियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाऐं

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -