यदि आप डेंड्रफ से परेशान है तो जानिये क्या सलाह देते है हेयर सर्जन स्पेशलिस्ट
यदि आप डेंड्रफ से परेशान है तो जानिये क्या सलाह देते है हेयर सर्जन स्पेशलिस्ट
Share:

जी हाँ हेयर सर्जन डॉ. एस. सरीन के मुताबिक यदि आप भौंहों की रूसी से निजात पाना चाहते है तो शारीरिक साफ-सफाई का ख्याल रखें। इसके साथ कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आप अपना कर भौंहों की रूसी से छुटकारा पा सकते है।

रोजमैरी के तेल से- रोजमैरी का तेल जीवाणुरोधी होता हैं। यदि आप अपने आईब्रोज पर इस तेल से मसाज करे तो आपको जल्द ही रूसी से राहत मिल सकती है।

काबुली चने के पेस्ट से- काबुली चने का पेस्ट तैयार करके उसे अपने आईब्रोज पर लगाइए, क्योंकि चने में मौजूद विटामिन बी-6 और जिंक रूसी को हटाने में मददगार होते है। काबुली चना के बजाय आप साबुत मेथी का पेस्ट भी आईब्रोज पर एक घंटे के लिए लगा सकते है।

सिरके से- सिरका और पानी बराबर-बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से आईब्रोज पर लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ें दे । इसके बाद साफ पानी से धो लें। ताजा नींबू का रस भी आप आईब्रोज पर लगा सकती हैं।

ऊपर बताएं गए घरेलू उपाय तो आप आजमा सकते है, साथ में खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। खाने में तैलीय पदार्थों का सेवन कम मात्र में करे। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करे। लहसुन का सेवन करने से भी रूसी की समस्या से निजात पाई जा सकती है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एलिसिन डैंड्रफ को दूर करता है।

लगातार खासी से हो परेशान तो अपनाये ये अचूक उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -