इस मशहूर फिल्म निर्माता को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
इस मशहूर फिल्म निर्माता को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share:

बॉलीवुड फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उनको दिल का दौरा पड़ा है। मिली जानकारी के तहत उनको मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते रविवार की शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। यहाँ अस्पताल की ओर जानकारी दी गई है कि नितिन मनमोहन अभी आईसीयू में हैं। इसी के साथ डॉक्टरों ने बताया उन्हें कल रात कार्डिएक इश्यूज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर है।

‘पार हो गई ओवरएक्टिंग की सीमा, रणवीर की सर्कस का ट्रेलर देख फूटा लोगों का गुस्सा

आप सभी को जानकारी दे दें कि नितिन मनमोहन ने 'बोल राधा बोल', 'लाडला' और 'दस' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं जिन्होंने 'ब्रह्माचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' में एक्टिंग की थी। मनमोहन फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते थे। सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक नितिन मनमोहन इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे हैं हालांकि उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर नहीं है। वहीं उनसे जुड़े सूत्र ने कहा है कि, ‘उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर्स स्थिर हैं लेकिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभी भी वो वेंटिलेटर पर हैं।‘

इसके अलावा सूत्र ने आगे यह कहा है कि, ‘डॉक्टरों की टीम उन्हें देख रही है। उन्हें ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उम्मीद है सब ठीक होगा।‘ आपको बता दें कि नितिन मनमोहन के परिवार के सदस्य इस वक्त चिंता में डूबे हैं। परिवार के लोग बीती रात को ही अस्पताल पहुंचे थे। हालाँकि इस खबर को सुनने के बाद एक्टर अक्षय खन्ना कुछ दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचे। अक्षय खन्ना ने नितिन मनमोहन की फिल्मों ‘दीवानगी’ और ‘सब कुशल मंगल’ सहित अन्य में काम किया है।

गर्ल गैंग के साथ हंसिका ने मचाई धूम, सामने आए शादी के धमाकेदार वीडियो

दुल्हन बनकर सबसे खूबसूरत नजर आईं हंसिका मोटवानी, तस्वीरें हो रहीं वायरल

सामने आई हंसिका मोटवानी के संगीत सेरेमनी की झलक, जमकर नाचा कपल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -